अरवल: माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के तहत अरवल जिले के लिए कई विकास योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इन योजनाओं में सड़क निर्माण, सिंचाई परियोजनाएं, खेल परिसरों का निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र का विकास और प्रशासनिक भवनों के निर्माण जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।
मुख्य योजनाएं:
1. अरवल बस स्टैंड से जनकपुर धाम, एस०पी० आवास होते हुए बैदराबाद पथ का निर्माण:
यह योजना 4.5 किमी लंबे पथ के पुनर्निर्माण के लिए है, जिससे अरवल बस स्टैंड और अरवल बाजार के बीच यातायात को सुगम बनाया जाएगा। इस परियोजना से करीब 50,000 लोगों को लाभ होगा। प्राक्कलित राशि: 4.6096 करोड़ रुपये। स्वीकृति तिथि: 25 फरवरी 2025।
2. माली से एकरौंजा भाया तुर्कतेलपा पथ का निर्माण:
यह पथ अत्यधिक क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को कठिनाई का सामना करना पड़ता था। इसके निर्माण से ग्रामीणों को करपी प्रखण्ड और जिला मुख्यालय तक पहुँचने में आसानी होगी। प्राक्कलित राशि: 5.1187 करोड़ रुपये। स्वीकृति तिथि: 25 फरवरी 2025।
3. कर्था प्रखण्ड अन्तर्गत सिनाने वायर एव सिनाने नहर का पुनस्थापन कार्य:
इस परियोजना से 2186 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे किसानों को काफी लाभ होगा। प्राक्कलित राशि: 11.48 करोड़ रुपये। स्वीकृति तिथि: 25 फरवरी 2025।
4. कुर्था प्रखण्ड अन्तर्गत मिर्जापुर से डकरा तक सड़क का निर्माण:
इस सड़क के निर्माण से कर्था प्रखण्ड के लोगों को अरवल जाने में समय की बचत होगी। प्राक्कलित राशि: 7.9246 करोड़ रुपये। स्वीकृति तिथि: 25 फरवरी 2025।
5. अरवल में स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का निर्माण:
इस परियोजना से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी उभर सकते हैं। स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में मल्टी पर्पस हॉल, एथलेटिक ट्रैक और फुटबॉल स्टेडियम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्राक्कलित राशि: 39.1970 करोड़ रुपये। स्वीकृति तिथि: 25 फरवरी 2025।
6. अरवल जिला में प्रेक्षागृह का निर्माण:
इस भवन के निर्माण से बड़े आयोजनों और बैठकों को आसानी से आयोजित किया जा सकेगा। प्राक्कलित राशि: 19.73 करोड़ रुपये। स्वीकृति तिथि: 25 फरवरी 2025।
7. अरवल के कोरियम में औद्योगिक क्षेत्र का विकास:
इस परियोजना से जिले में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। प्राक्कलित राशि: 37.00 करोड़ रुपये। स्वीकृति तिथि: 25 फरवरी 2025।
8. अरवल, करपी और कर्था में नए प्रखण्ड-सह-अंचल भवन का निर्माण:
इस भवन के निर्माण से प्रखण्ड स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने का माहौल मिलेगा। प्राक्कलित राशि: 48.00 करोड़ रुपये। स्वीकृति तिथि: 25 फरवरी 2025।
इन योजनाओं के माध्यम से अरवल जिले में विकास को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।